नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में शानदार जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने एक बड़ा निर्णय लिया। सीएम ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को टीएमसी का महासचिव नियुक्त किया है। वहीं अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जबकि दिग्गज नेता कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टीएमसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी ये जानकारी
बता दें कि, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में काफी मेहनत की थी। वे अपने भाषण के माध्यम से युवाओं का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। तो वहीं, टीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ नए कदम उठाए हैं. पार्टी में आगे से वन मैन वन पोस्ट की नीति लागू होगी। हिंदुस्तान की जनता की सेवा के लिए टीएमसी दृढ़ प्रतिज्ञ है और यह पार्टी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
