फतेहाबाद, 5 फरवरी(जितेंद्र मोगा): फतेहाबाद में एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के बाहर अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर उन्होंने हड़ताल शुरू की है और अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल की अवधि बढ़ भी सकती है।
कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ देने का वायदा किया था लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके कई प्रकार के भत्ते भी रुके हुए हैं। जिनको लेकर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। इसी के विरोध स्वरूप उन्होंने आज दो दिवसीय हड़ताल शुरू की है। फतेहाबाद में कुलदीप सिंह ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल की अगुवाई की और प्रदेश सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
