Sunday , 26 July 2026

हिमाचल में साफ हुई CM चेहरे की तस्वीर, जेपी नड्डा ने कर दिया ऐलान

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फेरबदल की अटकलों को विराम लगाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जय राम ठाकुर को हरी झंडी दे दी। जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होंगे। यहां तक कि हिमाचल में मंत्रिमंडल फेरबदल भी नहीं होगा। जेपी नड्डा शिमला में नगर निगम व विधानसभा की तैयारियों को लेकर सितंबर तक का एक लंबा कार्यक्रम भी संगठन व सरकार को दे गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्टी गुण दोष के आधार पर फैसले लेती है- नड्डा

उत्तराखंड में हारे हुए पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने जबकि प्रेम कुमार धूमल को 2017 में मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि, पार्टी गुण दोष के आधार पर फैसले लेती है।

परिवारवाद को लेकर भी नड्डा ने साफ-साफ जबाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, पार्टी परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेती है। हिमाचल में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर पूछे सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी 10 से 15 फीसदी टिकट काटती ही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *