यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों –शोरों से चल रही हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य स्थित गोरखपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान उनके साथ गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
300 पार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही BJP- गृह मंत्री अमित शाह
सीएम योगी के नामांकन से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि आज योगी के नामांकन करने के साथ ही फिर से एक बार भाजपा यहां से 300 पार के संकल्प के साथ पूरे यूपी में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
