गुरुग्राम : हरियाणा एसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर में एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । टीम ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है । दरअसल बीती रात हीरो होंडा चौक के पास हरियाणा टास्क फोर्स की टीम ने नाका लगाया हुआ था तभी वहां से बाइक पर सवार दो लोग गुजर रहे थे जब पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होनें पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी । जवाबी कार्यवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने भी फायर किया तो कल्लू उर्फ महेन्द्र सिंह को पैर में गोली लग गई जिसको एसटीएफ की टीम ने तुरंत पकड़ लिया और उसके दूसरे साथ उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया । घायल महेन्द्र सिंह को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । एसटीएफ की माने तो दोनों बदमाशों पर हत्या,हत्या के प्रयास, एक्सटोर्शन जैसे करीब 16 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं । वहीं महेन्द्र सिंह पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है । पुलिस ने दोनों के पास से तीन देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं । कुछ दिन पहले इस्लामपुर में हुई मर्डर में भी इन दोनों का हाथ था साथ ही तिगरा गांव में हुए एक व्यक्ति पर फायरिंग भी इन्ही लोगों ने की थी । एसटीएफ ने बताया कि करीब दो साल पहले सेक्टर 5 में पेट्रोल पंप पर हुई राजू सेठी की हत्या के मामले में भी महेन्द्र आरोपी है । जिसकों गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने मरवाया था ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
