Sunday , 26 July 2026

मनीष सिसोदिया के परिवार से मिले CM केजरीवाल, कहा- हम सब एकजुट हैं, अंत में जीत सत्य की होगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के जेल में बंद नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के परिवारों से रविवार को दीपावली के मौके पर मुलाकात की। आबकारी नीति मामले में सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, सिंह को पिछले महीने इसी मामले में धन शोधन के आरोपों की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ आज दीपावली के अवसर पर मनीष जी और संजय जी के घर जाकर उनके परिवार से मिलकर त्योहार की ख़ुशियां बांटी।” ‘आप’ प्रमुख ने कहा, “वक्त चाहे कितना भी कठिन क्यों ना हो, हम सब परिवार एकजुट हैं, एकसाथ हैं। हम सब सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और अंत में जीत सत्य की ही होगी।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *