नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर नौशेरा सेक्टर में रहस्यमयी विस्फोट हुआ। इस दौरान भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। शनिवार को भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है। सेना की ओर से कहा गया है कि, भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक सिपाही की इस रहस्यमयी विस्फोट में जान चली गई। विस्फोट में शहीद हुए अधिकारी का नाम लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही का नाम मंजीत सिंह बताया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही है। गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाकर उन पर हमले किये जा रहे हैं। सेना ने भी आतंकवादियों की नकेल कसने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
