झारखंड़ डेस्क- झारखंड़ के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, छठ के बाद सुबह करीब 8:30 बजे हजारीबाग के केरेडारी में घाट से लौटने के क्रम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक छठ महापर्व को लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गया हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं, जब युवक वापस घर लौट रहा था तो इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम केदार ठाकुर बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 वर्ष थी और वो केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले गांव का रहने वाले था।
Read More Stories:
मोटरसाइकिल सवारों ने युवक को गोलियों से किया छलनी
जानकारी के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल सवारों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए हैं। घटना केरेडारी और बुंडू थाना की सीमा पर हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर रही है। अब तक हासिल सूचना के अनुसार घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
