Monday , 14 September 2026

महिला दिवस के मद्देनजर CM ने महिलाओं को दी ये खास सौगात, जानें?

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्‍तमंत्री के तौर पर आज राज्‍य बजट पेश कर रहें हैं, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और कई नए एलान किए। उन्होने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का तीसरा आम बजट पेश किया। मुख्‍यमंत्री ने महिला दिवस के मद्देनजर कई घोषणाएं की। उन्‍होंने राज्‍यस्‍तरीय सुषमा स्‍वराज पुरस्‍कार की घोषणा की। इसके तहत प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्‍होंने महिला उद्यमियों के लिए भी पुरस्‍कार की घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिलाओं के की गई ये घोषणाएं 

उन्‍होंने महिलाओं के उत्थान के कार्यों के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा की। इसके साथ ही हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू होगी। ऐसी महिलाएं जिनकी आय पांच लाख रुपये से कम हैं, लेकिन, वह उद्यमिताके क्षेत्र में काम करना चाहती हैं, उन्हें सात प्रतिशत की दर से तीन लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।

Read More Stories:

उन्‍होंने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनेंगे।  भिवानी के कुडल व छापर व सोनीपत के गन्नौर में तीन नए सरकारी महिला कॉलेज खुलेंगे।  इस साल 10 हजार नए स्वत: सहायता समूह खुलेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *