इंटरनेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक, लगभग 10 नागरिक के मारे जाने की सूचना है। यूक्रेन सीमा रक्षक ने कहा कि, रूस की जमीनी सेना कई दिशाओं से यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से कही गई ये बात
रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से ये बात कही है। यूक्रेन सीमा रक्षक ने कहा कि रूस की जमीनी सेना कई दिशाओं से यूक्रेन के अंदर प्रवेश कर चुकी है। यूक्रेन के खार्किव के पास चुगुयेव में एक सैन्य हवाई अड्डे से काला धुआं उठता देखा गया।

वहीं खबर ये भी है कि यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। जेलेंस्की ने दूसरे देशों से रक्षा की अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश की रक्षा करना चाहता है उसे हम हथियार देंगे। हमारे शहरों के वर्गों में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए तैयार रहें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
