यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जी हां, सीएम योगी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
योगी ने ट्विटर पर आगे लिखा, प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
