रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर ने हरियाणा को हरा भरा करने की मुहिम शुरू की। ‘म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाण’ मुहिम के तहत प्रदेश में पौधे लगाए जांएगे। तस्वीरें पंचकूला की हैं। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर 5 में पौधारोपण किया। बता दें कि रक्षाबंधन के दिन से शुरू हुइ ये मुहिम आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगी। क्योंकि 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि है और ये मुहिम उनको की समर्पित है। इस मुहिम के तहत प्रदेश में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आज से शुरू होने वाले अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर “सेल्फी विद ट्री” के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी और अपने लगाए गए पौधे की फोटो को भी वायरल करना है।
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर के साथ हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, केंद्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया मोजूद रहे। भाजपा के पर्यावरण को समर्पित इस अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर पूर्व विधायक पवन सैनी को जिम्मेदारी सौपी गई है। ये अभियान जिला, मंडल और फिर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, इस पूरे अभियान के अंतर्गत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भाजपा द्वारा लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
