नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2025: सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिजन तुरंत उन्हें संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जय किशन के निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। जय किशन लंबे समय तक दिल्ली कांग्रेस में सक्रिय रहे और उन्होंने सुल्तानपुर माजरा से विधायक रहते हुए इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाई।
उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
