Sunday , 26 July 2026

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2 महीने का मुफ्त राशन व ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी 5 हजार की मदद

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में कोरोनालगतार अपने पांव पसार रहा है। तो वहीं संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख राशनकार्ड धारक हैं, उन सभी को दिल्ली सरकार द्वारा दो महीने तक मुफ्त में राशन देगी। सीएम ने ये भा साफ किया कि, दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलने का ये मतलब नहीं कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। यह सिर्फ वित्तीय मुद्दों से गुजर रहे की मदद करने के लिए किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा दिल्ली में जितने भी ऑटो चालक व टैक्सी चालक हैं उन सभी को पांच-पांच हजार रुपये की मदद देगी। ऐसे में दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को फायदा होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *