Monday , 27 July 2026

कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने फ्यूल सरचार्ज को बताया जनता पर डाका, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कुरुक्षेत्र, थानेसर,17 जनवरी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बिजली के फ्यूल सरचार्ज (FSA) को जनता की जेब पर डाका करार दिया और कहा कि सरकार अनाप-शनाप टैक्स लगाकर आम आदमी को परेशान कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक अरोड़ा ने कहा, “भाजपा सरकार ने पहले कलेक्टर रेट बढ़ाए और अब बिजली में 47 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। यह सरकार की असंवेदनशीलता और जनता विरोधी नीति को दिखाता है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि फरवरी में हरियाणा विधानसभा के सत्र में इन सभी मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि पटवारियों की भ्रष्टाचार सूची सरकार की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी दोषी अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। “यह साबित हो गया है कि सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे खोखले हैं,” अरोड़ा ने कहा।

कांग्रेस संगठन को लेकर दिया बड़ा बयान
निकाय चुनाव की तैयारी और पार्टी संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया, “पार्टी का संगठन जल्द तैयार होगा और नेता प्रतिपक्ष भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है और चुनाव में मजबूती से उतरेगी।”

विधानसभा सत्र में उठाएंगे जनता के मुद्दे
अशोक अरोड़ा ने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े हर मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस हर मोर्चे पर आवाज बुलंद करेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *