Thursday , 10 September 2026

गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे CM खट्टर !

गठबंधन सरकार का चौथा बजट

हरियाणा बजट 2023-2024 :-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गठबंधन सरकार का चौथा बजट करेंगे पेश।2024 में होने वाले चुनाव के चलते काफी खास होगा यह बजट। इसमें अनेक सौगातें मिलने की लगाई जा रही उम्मीद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़ डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। यह बजट 2024 में होने वाले चुनाव के चलते काफी खास होगा। इसमें अनेक सौगातें मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। तो वहीं इस साल यह बजट एक लाख 85 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

इस बजट से पहले सीएम खट्टर विधायकों तथा सांसदों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस बजट में सांसदों के सुझाव को अधिक महत्व दिया गया है। जिसके चलते लोकसभा स्तर की कई योजनाओं का एलान इस बजट में किया जाएगा। अंत्योदय की भावना से बजट तैयार कर रही सरकार प्रदेश में मेरा पानी मेरी विरासत योजना का दायरा भी बढ़ा सकती है। पानी के सहारे ही सरकार 2019 के चुनाव में दक्षिण हरियाणा में चार सीटें आईं हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल यह बात स्वयं स्वीकारते हैं कि टेल तक पानी पहुंचाने का सरकार को फायदा मिला है। वहीं सरकार इस बजट में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर कई तरह की घोषणाएं कर सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *