हिसारः हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के बाहर दंपती ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ये मामला हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के गेट पर सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, पिछले काफी दिन से हिसार में 16 साल की बेटी की तलाश करने की मांग कर रहा था। बेटी की तलाश को लेकर पिछले काफी दिन से हैरान परेशान दंपती थानों के चक्कर काट रहा है। इस मुद्दे पर परिवार लघु सचिवालय में धरने पर भी बैठ चुका है। फिलहाल पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
लड़की के पिता का कहना है कि 29 सितंबर को साढ़े 16 साल की बेटी हर्षिता लापता हुई थी। इस बारे में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर्रवाई थी। उसके बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और न ही बेटी की तलाश कर पाई है। इसको लेकर परिवार मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
