कानपुर डेस्क– कानपुर देहात के रसूलाबाद कहजरी से अक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पर माता-पिता के झगड़ों से परेशान आकर दोनों बच्चों ने उनके नाम पत्र लिख घर छोड़ दिया। जिसे देखकर दोनों माता-पिता सन्न हैं, और अपने बच्चों की तलाश कर रहे है। वहीं जब मां-बाप और रिश्तेदार बच्चों का पता नही लगा पाए तो उन्होंने पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया। बता दें, पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरु कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बतादें, लालाराम गुजरात के कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सावित्री और दो बच्चे 15 वर्षीय बेटी प्रिया और 14 वर्षीय बेटे नैतिक हैं। वह कल्याणपुर मकड़ीखेड़ा में किराए के मकान पर रहते है। लॉकडाउन के चलते तीन महीने पहले लालाराम की नौकरी छूट गई थी। आमदनी बंद होने के चलते लालाराम परेशान थे। घरेलू खर्चों को लेकर दंपती में विवाद होने लगा। लालाराम बच्चों को लेकर गांव जाना चाहता थे, और इसी के चलते उनका पत्नी से झगड़ा हो गया। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दोनों बच्चों ने माता-पिता के नाम पर पत्र लिख घर पर छोड़ दिया।
Read More Stories:
पत्र पढ़ नम हो गई सबकी आंखे
मां और पापा अब आप दोनों आजाद हो, आप दोनों लोगों पर अब दो बच्चों की जिम्मेदारी नहीं है। हम दोनों यह कदम नहीं उठाना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे हैं कि यह कदम उठाना पड़ रहा है। आप दोनों से विनती है कि हम लोगों के जाने के बाद अब आप दोनों आपस में झगड़ा न करना…। यह पत्र पढ़कर लालाराम और सावित्री परेशान हो गए तो पड़ोसियों की आंखों से आंसू आ गए। दंपती और पड़ोसी भी 15 वर्षीय बेटी प्रिया और 14 वर्षीय बेटे नैतिक को तलाशने के लिए घर से निकल पड़े। रिश्तेदारी व दोस्तों के यहां तलाशने के बाद रात 10 बजे दंपती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
