चंडीगढ़, 10 जून 2025 – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में विपक्ष खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन विपक्ष इन उपलब्धियों को देखना ही नहीं चाहता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत बना GDP में चौथा सबसे बड़ा देश
मंत्री अनिल विज ने कहा, “हमने हाल ही में जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है। जल्द ही हम तीसरे स्थान पर होंगे। लेकिन राहुल गांधी को ये नहीं दिखता।”
डिफेंस सेक्टर में आयातक से निर्यातक बना भारत
उन्होंने कहा, “11 साल पहले हम डिफेंस का सामान विदेशों से खरीदते थे, अब हम दुनिया को रक्षा उपकरण बेच रहे हैं। हमारी ब्रह्मोस मिसाइल की धमक पाकिस्तान तक है। राहुल गांधी चाहें तो पाकिस्तान जाकर पूछ सकते हैं – शायद वहीं से उन्हें जवाब मिले।”
सड़क नेटवर्क और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा विस्तार
मंत्री अनिल विज ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशभर में सड़कों का नेटवर्क चार गुना बढ़ाया गया है। साथ ही, “तीन गुना ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं ताकि डॉक्टरों की कमी दूर हो और इलाज सुलभ हो।”
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भारत की शान बना
“कश्मीर को रेल लिंक से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब पुल हमारी सरकार की दूरदृष्टि का उदाहरण है। जब छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका नाम लेंगे, तो उन्हें गर्व होगा कि वह भारत में है।”
तीन तलाक कानून: मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला
कांग्रेस पर मुस्लिम विरोधी कानूनों का आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए विज बोले, “तीन तलाक कानून खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समानता और सम्मान दिया गया। यह कानून न केवल भारत में बल्कि कई मुस्लिम देशों में भी खत्म हुआ है।”
नेहरू ने पाकिस्तान को दिया पानी, खेत रहे प्यासे – विज का आरोप
मंत्री अनिल विज ने कहा, “सिंधु नदी का पानी पीकर हम हिंदू हुए हैं, और उस नदी का 80% पानी नेहरू ने पाकिस्तान को दे दिया, जबकि भारत के खेत प्यासे रहे। ये कांग्रेस की ‘दूरदृष्टि’ थी।”
इमरजेंसी और धारा 370: कांग्रेस की ‘ऐतिहासिक भूलें’
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के अतीत की ओर इशारा करते हुए कहा, “इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को रौंदा, लाखों लोगों को जेल में डाला और जबरन नसबंदी करवाई। धारा 370 लगाकर कश्मीर को अलग रखा गया, वो भी कांग्रेस की देन है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
