नेशनल डेस्क: कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने लॉकडाउन में छूट या अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के कई राज्यों में लगे लॉकडाउन जैसी पाबंदियों में अब ढील देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में छूट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने कहा कि, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- दिल्ली में अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है।
- आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं।
- सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।
- दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
- दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।
- निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
- स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।
- आने वाले हफ्तों में यदि स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
