
हरियाणा डेस्क:- गुरुग्राम में कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया। इस दौरान कैप्टन अजय यादव ने अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी की तरफ से शुरू किया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है इसी कड़ी में गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान की शुरुआत की और डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात की। कैप्टन अजय यादव ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लगातार महंगाई बढ़ रही है और हर वर्ग के लोग इससे परेशान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद जो वादे और दावे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए हैं । लगातार लोगों को गुमराह किया जा रहा है लगातार बढ़ती बेरोजगारी महंगाई आज हरेक वर्ग के व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है कैप्टन अजय यादव ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता इस अभियान को चला रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं इस अभियान के तहत लोगों से मुलाकात के दौरान कई ऐसी बड़ी समस्याएं हैं जो सामने निकल कर आ रही हैं सरकार की तरफ से वादे किए गए थे लेकिन अभी तक वह पूरे नहीं किए गए जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
