नेशनल डेस्क: मानसून सत्र के दौरान बुधवार को हुई कार्यवाही को लेकर बवाल मच गया है। राज्यसभा में जो हुआ उसे लेकर सरकार और विपक्ष में जग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि, संसद में बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदससलूकी की गई और यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंसिंग कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राहुल गांधी को देश से मांफी मांगनी चाहिए- प्रह्लाद जोशी
इतना ही नहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के आखिरी दिन हुई कार्यवाही को लेकर बोल रहे हैं कि यह लोकतंत्र की हत्या थी। ऐसे में संसद की कार्यवाही के उस दिन के वीडियो में देखा जा सकता है कि संसद में क्या हुआ था। मंत्री ने आगे कि, अगर राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। हम अध्यक्ष से भी मांग करते हैं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस तरह की घटना को दोहराया नहीं जाना चाहिए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
