Friday , 11 September 2026

VIDEO: अफगानिस्तान में न्यूज़ स्टूडियो पर तालिबानी राज, गन प्वाइंट पर पढ़ाई गई खबरें

इंटरनेशनल डेस्क:  अफगानिस्तान में तालिबानियों ने सबकुछ बदल दिया है। महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। न्यूज चैनलों से महिला एंकरों को निकाल दिया गया है। यहां तक की तालिबानी अपने हिसाब से न्यूज दिखा रहे हैं।  टीवी पर अब न्यूज एंकर अकेला खबर नहीं पढ़ता बल्कि उसके साथ तालिबानी आंतकी भी स्टूडियो में मौजूद रहते हैं, जो इस बात की निगरानी करते हैं कि आतंकी संगठन के खिलाफ कोई खबर न दिखाई जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, गन प्वांइट पर एंकर न्यूज पढ़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्वीटर पर किया गया ये दावा

ट्विटर पर वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एंकर अशरफ गनी सरकार के गिरने के बारे में बात कर रहा है। एंकर बता रहा है कि इस्लामिक राज का कहना है कि अफगानों को उनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। न्यूज एंकर के पीछे दो हथियारबंद लड़ाकों को खड़े देखा जा सकता है जो उसकी नजर रखे हुए हैं। यह तालिबान का ‘नया अफगानिस्तान’ है। यह वीडियो दरअसल एक इंटरव्यू का है जिसमें एंकर के सवालों का जवाब देने वाले शख्स के साथ कई आतंकवादी मौजूद हैं। इन सभी के पास बंदूकें हैं जिनका निशाना एंकर की तरफ है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *