Tuesday , 27 October 2026

देश में Omicron के सामने आए 4 नए मामले, चंडीगढ़ का संक्रमित मरीज लौटा है इटली से

नेशनल डेस्क: ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तो वहीं, ओमिक्रॉन ने भारत के कई राज्यों को अपनी चपेट में लिया है। आठ राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 18 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके बाद राजस्थान में 9 लोग इसकी चपेट में आए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को सामने आए 4 नए मरीज

रविवार को ओमिक्रॉन के चार और मरीज पाए गए हैं। यह मरीज चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले। इसके साथ ही देश में अब तक 37 लोग ओमिक्रॉन वैरिेएंट का शिकार हो चुके हैं। भारत में चार नए मामलों में पहला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मिला। जिस मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में आयरलैंड से मुंबई होते हुए यहां पहुंचा। उधर चंडीगढ़ का मरीज इटली से आया है। वहीं, कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया 34 वर्षीय शख्स इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा नागपुर में 40 साल के व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।



आंध्र प्रदेश में 15 यात्री कोरोना संक्रमित
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि और कितने मरीज नए वैरिएंट का शिकार हुए हैं। राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, लेकिन डेल्टा की अपेक्षा यह कमजोर है।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *