इंटरनेशनल डेस्क- दुबई से हैरानी में डाल देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें, यहां पर कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिनके उल्लंघन पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें, दुबई में अब बालकनी में कपड़े सुखाने की मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर फाइन लगेगा, जबकि भारत में ज्यादातर लोग अपने कपड़े बालकनी में ही सुखाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इतना ही नहीं अब अगर बालकनी में सिगरेट पीने के दौरान उसकी राख नीचे गिरती है तो इसके लिए भी जुर्माना देना पड़ेगा। सूचना के मुताबिक, नियमों को तोड़ने पर 500 से 1500 दिरहम यानी 10 हजार से 30 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ेगा।शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से नगरपालिका ने ये कदम उठाए हैं। एक ट्वीट में दुबई नगरपालिका ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, अपनी बालकनी का ‘गलत इस्तेमाल’ न करें।

Read More Stories:
देना होगा इतना जुर्माना
ट्वीट में लिखा है कि, पर्यावरण जरूरतों और मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दुबई नगरपालिका यूएई के सभी निवासियों से शहर की सुंदरता और सभ्य स्वरूप को बिगाड़ने से बचने की अपील करती है। इस ट्वीट में उन नियमों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा।
इन नियमों के मुताबिक, बालकनी या खिड़की पर कपड़े सुखाने पर, बालकनी से सिगरेट की राख झाड़ने पर, बालकनी से कूड़ा फेंकने पर, बालकनी धुलते समय पानी नीचे गिरने या एसी से पानी टपकने पर, बालकनी में चिड़ियों को दाना खिलाने पर क्योंकि वे गंदगी फैलाती हैं. बालकनी में किसी तरह का एंटीना लगाने पर जुर्माना देना पड़ेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
