Sunday , 25 October 2026

अगर ऐसा भारत में होता तो क्या कोई नेता देता इस्तीफा ?

एक हफ्ते के अंदर इंटरनेशनल मीडिया से दो ऐसी खबरें आई हैं जिनसे भारत के नेताओं को सबक लेने की जरूर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिन वजहों से खबरें बनीं वो इंडिया ने नेता अक्सर करते हुए पाए जाते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • पहले यूके के एक मंत्री ने संसद में देर से पहुंचने पर इस्तीफा दे दिया था।

अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री लॉर्ड बेट को हाउस ऑफ लॉर्ड्स चैंबर में पहुंचना था। वहां मौखिक सवाल जवाब का सेंशन होना था। लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। जिसके बाद उन्हें इतना बुरा लगा कि खुद से ही प्रधानमंत्री थेरेसा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने चैंबर में सबके सामने अपनी गलती मानी और बाहर चले गए।

  • थाईलैंड के डेप्युटी पीएम के हाथ में कीमती घड़ी दिखने पर इस्तीफा देना पड़ा गया।

4 दिसंबर को बैंकॉक में एक सरकारी कार्यक्रम हुआ था। जिसमें थाईलैंड के डेप्युटी पीएम प्रावित वॉन्गसुआन भी पहुंचे थे। प्रोग्राम के दौरान उनके हाथ में एक घड़ी दिखी थी। घड़ी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोग कहने लगे कि प्रावित ने इतनी महंगी घड़ी कहां से पहनी है। यह भी दावा किया गया कि प्रावित के पास ऐसी करीब 25 घड़ियां हैं लेकिन उन महंगी घड़ियों को ब्यौरा उन्होंने नागरिकों के सामने नहीं किया।

जिसके बाद थाईलैंड के करीब 61,200 लोगों ने मांग पत्र पर साइन करके इस्तीफे की मांग की। जिसके आगे प्रावित को झुकना ही पड़ा। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *