Saturday , 25 July 2026

CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में क्रैश,पत्नी सहित 14 लोग हेलीकॉप्टर में थे सवार

नेशनल डेस्क- तमिलनाडु के कुन्नूर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है बता दें, कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि, सीडीएस बिपिन रावत भी इसमें मौजूद थे। बताया जा रहा है कि, सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे अभी तक तीन लोंगों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं दो शव बरामद हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। बतादें, हादसे की मुख्य वजह खराब मौसमको बताया गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थे। रेस्क्यू किए गए लोगों  को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है। चौथे शख्स की तलाश जारी है।

घने जंगल में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जानकारी के मुताबिक, वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है जहां पर सीडीएस रावत को लेक्चर था। वे यहां से लौटकर कुन्नूर आ रहे थे। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन घने जंगल में यह हादसा हो गया हालांकि, अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

Read More stories:

हादसा इतना दर्दनाक था कि, चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही है। सेना और वायु सेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं।

आसपास के इलाके में भी तलाश जारी है ये हेलिकॉप्टर एमआई-सीरीज का था। इसमें सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में मदद कर रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *