नेशनल डेस्क- दिल्ली के गाजियाबाद से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पुर होने वाले जीजा ने अपनी नाबालिक साली से साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया और बच्ची को माता-पिता को पता चलने के बाद फरार हो गया। आरोपी होने वाले जीजा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि, घटनास्थल नंदग्राम थानाक्षेत्र में होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने पीडि़त परिवार की जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस को नंदग्राम थाने ट्रांसफर कर दिया है। अब नंदग्राम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कई बार हुआ जबरन दुष्कर्म
दिल्ली निवासी युवती का रिश्ता दो महीने पूर्व नंदग्राम थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी बीच लडक़े के माता-पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनका हालचाल लेने के लिए लडक़ी के माता-पिता अपनी 16 वर्षीय दूसरी बेटी को साथ लेकर यहां आए। जहां लडक़े के माता-पिता के कहने पर लडक़ी के माता-पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को उनके घर कामकाज के लिए छोड़ दिया। इस दौरान होने वाले जीजा ने नाबालिग साली के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया।
Read More Stories:
किसी को कुछ भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने अपने घर लौटकर परिजनों को आपबीती घटना सुनाई। इस पर परिजन किशोरी को लेकर दिल्ली के थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराई। इस घटना के बाद पीडि़त परिवार ने आरोपी से अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। सीओ सेकेंड का कहना है कि, आरोपी को जल्द पकडा जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
