हरियाणा डेस्क: सीबीएसई ने 12वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा बीते कल यानी कि शुक्रवार को कर दी थी। सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2021 के लिए कुल 1,36,9745 रेगुलर विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था। CBSE 12वीं में पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ऑल इंडिया टॉपर बने है। हितेश्वर शर्मा ने इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए हितेश्वर को सीएम मनोहर लाल ने एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला के सेक्टर 10 निवासी ऑल इंडिया टॉपर हितेश शर्मा के घर पहुंच कर आशीर्वाद दिया।

साथ ही हितेश्वर के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हितेश्वर शर्मा के परिवार को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

Read This
CBSE 12th Result: ऑल इंडिया टॉपर बने पंचकूला के हितेश्वर शर्मा, CM मनोहरलाल ने किया बड़ा ऐलान
कॉमर्स में 99% अंक प्राप्त करने वाले अबीर को दी बधाई
इसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कॉमर्स में 99% अंक प्राप्त कर ट्राइसिटी में टॉप करने वाले अबीर को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। साथ ही अबीर के परिजनों को बधाई दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
