Sunday , 13 September 2026

political

फतेहाबाद लघु सचिवालय में आयोजिय जिला परिषद की बैठक

फतेहबाद, 6 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आज जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 16 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। जिला परिषद में परिषद अध्यक्ष का पद खाली होने के चलते उपाध्यक्ष कमला भुक्कर की ओर से मीटिंग की अगुवाई की गई। इस बजट मीटिंग में पार्षदों ने सर्वसम्मति से 4 से 5 करोड रुपए …

Read More »

अपनी मांगों पर अड़े एनएचएम कर्मचारी, दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

फतेहाबाद, 6 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के बाहर करीब 300 कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी नेता ने बताया कि सरकार की ओर से उनके साथ बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल बढ़ाने को लेकर आज शाम को राज्य …

Read More »

प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मोती लाल वोहरा पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनावी 5 मार्च

पंचकूला, 6 फरवरी(उमंग श्योराण):AJL प्लाट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मोती लाल वोहरा पेश हुए। इस मामले में बचाव पक्ष ने आज दस्तावेजों की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी। बता दें , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तत्कालीन समय में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण …

Read More »

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के पुतले पर गोलियां चलाने वालों पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज: धर्मपाल कटारिया

जींद, 5 फरवरी(रोहताश भोला): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायरिंग का मामला गर्माता जा रहा है। इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जींद में मौजूदा भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जींद रानी तालाब पर सरकार का पुतला फूंका और महात्मा गाँधी जी के पुतले पर …

Read More »

दीपेंद्र हुड्डा का ब्यान, बोले भाजपा की तोडऩे और कांग्रेस की हरियाणा में भाईचारा वापिस लाने की जिद्द

झज्जर, 5 फरवरी(संजीत खन्ना): हरियाणा में भाजपा सरकार की जैसे भाईचारा बिल्कुल समाप्त करने की मंशा है तो दूसरी ओर अब कांग्रेस की भी यह जिद्द है कि साढ़े चार साल पहले जैसा भाईचारा और खुशहाली हरियाणा में थी उसे दोबारा से पटरी पर लाए। यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का जोकि झज्जर में मनरेगा मजदूरों द्वारा दिए …

Read More »

जेजेपी युवा विंग का सम्मेलन, पार्टी की नीतियों को किया स्पष्ट

फतेहाबाद, 5 फरवरी(जितेंद्र मोंगा):फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आज जेजेपी पार्टी की युवा विंग के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जेजेपी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने की। इस सम्मेलन में पार्टी के द्वारा युवाओं को लेकर अपनी नीति को स्पष्ट किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए रविंद्र सांगवान ने बताया कि जे …

Read More »

दिग्विजय चौटाला जींद दौरे पर, उपचुनाव में समर्थन के लिए लोगों का किया धन्यवाद

जींद, 5 फरवरी: जींद उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे दिग्विजय चौटाला जींद की जनता का धन्यवाद करने के लिए एक दर्जन गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत दिग्विजय चौटाला ने गांव पांडू पिंडारा पहुँच उन्हें चुनाव में वोट देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। अपने सम्बोधन में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वह …

Read More »

अरविन्द केजरीवाल का ब्यान, बोले विपक्ष की सरकारों को तंग करना जनतंत्र के लिए ठीक नहीं

रोहतक, 5 फरवरी: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई रेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बैनर्जी को परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं दिल्ली में अपने आवास पर हुई सीबीआई की रेड की बात करते हुए बोले की उनके घर पर भी रेड कराई थी। केंद्र सरकार को …

Read More »

राजकुमार सैनी का ब्यान, बोले सरकारी तंत्र की साजिश का शिकार हुए लोग, आगामी चुनावों में जीत करेंगे हासिल

जींद, 4 फरवरी(रोहताश भोला): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का एक अन्य पार्टी से हरियाणा में गठबंधन होगा। यह गठबंधन लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव लड़ेगा और हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की जीत निश्चित थी …

Read More »

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का ब्यान, विधायक पद के लिए नहीं भावी प्रधानमंत्रियों द्वारा लड़ा गया जींद उप-चुनाव

कुरुक्षेत्र, 4 फरवरी(भारत साबरी): जींद उप-चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी राजनीतिक पार्टियों को घेरने में लगी है। शाहबाद से विधायक और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारवार्ता के दौरान सबसे पहले जींद उप- चुनाव के लिए जींद वासियों को धन्यवाद किया और उसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रणदीप सिंह सुरजेवाला …

Read More »