जींद, 5 फरवरी(रोहताश भोला): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायरिंग का मामला गर्माता जा रहा है। इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जींद में मौजूदा भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जींद रानी तालाब पर सरकार का पुतला फूंका और महात्मा गाँधी जी के पुतले पर गोलियां चलाने वाले दोषियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
बता दें कि बीती 30 जनवरी यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने मिलकर एयर पिस्टल से महात्मा गांधी जी के पुतले पर फायरिंग की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था ,जिसमें संगठन से जुड़ी एक महिला पुतले पर फायरिंग करती नजर आई। इसी को लेकर जींद में कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने मौजूदा भाजपा सरकार का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए धर्मपाल कटारिया ने कहा कि जिन लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाई ओर पूरे देश का अपमान किया बीजेपी के शासन में उन लोगों को उनका सरंक्षण है और उनके इशारे पर ये काम हुआ इसलिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी का पुतला फूंका है।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता जी की पूण्य तिथि पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने इसे सौरव दिवस के रूप में बनाया और उस दिन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गोली चलाई जोकि देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने महात्मा गांधी को गोली का निशाना बनाया था उन्होंने नथुराम गोड़से को माल्यार्पण कर उस देशद्रोही को हीरो बनाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सबके पीछे बीजेपी का हाथ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
