Friday , 30 October 2026

अपनी मांगों पर अड़े एनएचएम कर्मचारी, दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

फतेहाबाद, 6 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के बाहर करीब 300 कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी नेता ने बताया कि सरकार की ओर से उनके साथ बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल बढ़ाने को लेकर आज शाम को राज्य कमेटी फैसला लेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई भी पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला इसके चलते अब हड़ताल बढ़ने के आसार हैं। कर्मचारियों की हड़ताल पर रहने की वजह से आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रही हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से ठेके पर कुछ कर्मचारियों का इंतजाम किया गया था, जिसके चलते मरीजों को कुछ राहत जरूर मिली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *