राजस्थान डेस्क- अलवर के बहरोड़ के जेनपुरबास गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, मकान मालिक के द्वारा रेप करने के मामले में न्याय न मिलने पर पीड़िता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी। मामला रेप पीड़िता से जुड़ा होने के कारण भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच करने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेप का मामला दर्ज
बता दें, 4 दिन पहले मृतका के द्वारा अपने मकान मालिक जीतू गुर्जर के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया था। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मृतका के द्वारा बहरोड़ पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें 164 के बयान होने थे, लेकिन मृतका की मां आरोपी जीतू गुर्जर में राजीनामे के लिए बातचीत चल रही थी। बीती रात को पीड़िता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read More Stories:
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतका यहां पर एक कंपनी में काम करती थी और आरोपी जितेंद्र गुर्जर के घर के कमरे में अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच करेगी जो भी जांच में सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
