Sunday , 13 September 2026

क्या फिर से दिल्ली में लग सकता है Lockdown?,’गंभीर श्रेणी’ में पहुंचा हवा का स्तर

नेशनल डेस्क- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार यानी की आज सुनवाई की है। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत में तीन न्यायाधीशों की पीठ ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे, जिसमें, एक लॉकडाउन लगाने से जुड़ा सवाल भी था। कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि ‘आखिर अब तक सरकार ने क्या किया?’ इसी के साथ कोर्ट ने केंद्र से पूछा की पराली नष्ट करने के लिए किसानों को मुफ्त में मशीन क्यों नहीं दी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोर्ट ने आगे कहा कि, हालात इतने खराब हैं कि, घर में भी मास्क लगाने जैसी स्थिति है। सिर्फ पराली की बात क्यों हो रही है? पटाखों और वाहन से होने वाले प्रदूषण का क्या? कोर्ट ने केंद्र से कहा ‘हमें बताएं कि, हम AQI को 500 से कम से कम 200 अंक कैसे कम कर सकते हैं।

लॉकडाउन या किसी और उपाय के बारे में सोचा जा सकते हैं
कोर्ट ने आगे कहा कि कुछ जरूरी उपाय करें। क्या आप दो दिन के लॉकडाउन या किसी और उपाय के बारे में सोच सकते हैं? लोग कैसे रहेंगे?’ कोर्ट ने कहा कि, तुरंत इमरजेंसी बैठक बुलाइए और जरूरी फैसले लीजिए। तो वहीं, केंद्र की तरफ से पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि, आज ही इमरजडेंसी बैठक होनी है। इस मसले को राजनीति और सरकार से अलग देखने की जरूरत है।

Read More Stories:

कोर्ट ने कहा कि, पहले दिल्ली को कंट्रोल कीजिए, बाकी फिर देखेंगे। इमरजेंसी बैठक में कुछ फैसले लीजिए ताकि 2-3 दिन में स्थिति सुधर जाए। बता दें, दिल्ली की हवा एकदम गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे है। इस लिस्ट में मुंबई और कोलकाता भी शामिल है। स्विट्जरलैंड आधारित क्लाइमेट ग्रुप IQAir ने यह जानकारी दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *