Friday , 11 September 2026

कमरे में इस तरह मिला युवक व युवती का शव, देशकर लोग भी सहम गए

झारखंड़ डेस्क- झारखंड़ के रांची में खेलगांव से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर, एक कमरे से युवक-युवती का शव फंदे से लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने 22 वर्षीय आशीष को 20 वर्षीय युवती गुड़िया के घर जाते देखा था। जब काफी देर बाद भी वह नहीं निकला और युवती के कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद देखा कि दोनों फंदे से झूल रहे हैं। दोनों को फंदे से इस तरह लटका देख लोग हैरान हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फंदे से झूलते मिले दोनों के शव
दोनों की लाशें मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। इसी इलाके में रहनेवाले आशीष (22) और उसकी पड़ोसन निशु कुमारी उर्फ गुड़िया (20) का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला है। परिजनों ने जब युवती के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

Read More Stories:

मामले में पूछताछ और जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच में जुटी। शव को पोर्स्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अबतक ये बातें सामने आई हैं कि, आशीष और युवती आपस में प्रेम करते थे। आत्महत्या की वजह क्या रही इसका अबतक पता नही चल पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि, मामले में पूछताछ और जांच जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि, पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *