Monday , 27 July 2026

दर्दनाक हादसा: 3 लोगों को रौंदता हुआ चला गया ट्रक, चालक मौके से फरार

नेशनल डेस्क: मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संस्कृति रिसोर्ट के सामने सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार एक किशोर सहित तीन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



यह हादसा सोमवार की शाम उस वक्त हुआ, जब हरिद्वार की तरफ से आ रहे पल्सर बाइक सवार एक व्यक्ति व महिला और 12 साल के किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *