Saturday , 25 July 2026

फरीदाबाद: जीजा ने अपने ही साले पर की फायरिंग, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में दिनदहाड़े जीजा ने अपने ही साले को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना ओल्ड फरीदाबाद के बारही तालाब के पास की है। फिलहाल घायल को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेनदेन के चक्कर में मार दी गोली

घायल के परिवार वालों ने बताया कि गोली मारने वाला इरफान रिश्ते में जीजा लगता है और उसे अपने साले सदाब से 15 लाख रुपए लेने थे। अचानक घर पर आकर जीजा इरफान ने सदाब से 15 लाख रुपए मांगने लगा। सदाब ने इरफान से कहा कि उसे कुछ दिन का समय दे। जिसे वह रुपए लौटा दे यहां तक सदाब ने यह भी कहा कि वे जिस मकान में रह रहा है उसे बेचकर उसके रुपए वापस लौटा देगा, पर इरफान ने उसकी एक बात ना सुनी ओर कहासुनी में इरफान ने सदाब के पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों ने बाहर आकर देखा कि सदाब लहूलुहान नीचे जमीन पर गिरा हुआ है। उसे तुरंत उठा कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *