नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में रबी फसलों की एमएसपी में 40 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही गन्ना किसानों के लिए अब तक के उच्चतम और लाभकारी मूल्य 290 रुपये प्रति क्विंटल को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी ये जानकारी
केंद्रीय कैबिनेट ने टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए पीएलआइ स्कीम को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, कैबिनेट की बैठक में टेक्टाइल मंत्रालय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पांच वर्षों में 10,683 करोड़ रुपये मूल्य के प्रोत्साहन मुहैया कराए जाएंगे। इससे प्रत्यक्ष तौर पर 7.5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
