तमिलनाडु डेस्क– तमिलनाडु के कांचीपुरम में युवती के साथ गैंग रेप की खबर सामने आई है। यहां 20 साल की लड़की के साथ उसी के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि युवती के साथ कार में 5 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके बाद बीच हाईवे पर युवती को कार से फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कांचीपुरम पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के ऊपर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
8 सितंबर की है घटना
जानकारी के मुताबिक, ये घटना 8 सितंबर की है। पीड़िता एक दुकान में काम करती है। जहां उसकी पहचान एक लड़के से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ही लड़के ने लड़की को दूसरी नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़के की पहचान गुनासीलन नाम के रूप में हुई है। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए भी बात होती थी। गुनासीलन ने अपने एक दोस्त से भी पीड़िता की पहचान कराई थी। दोनों ने युवती से वादा किया था कि वे उसे किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिला देंगे।
Read More Stories:
- नहीं खत्म हो रहा बाल विवाह का चलन, सामने आया ये होश उड़ा देने वाला मामला
- अनोखी पहल: कुतिया के चार बच्चों को जन्म देने पर पूरे गांव में जश्न, इस तरह मनाई खुशी
पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक में दिया गया नशीला पदार्थ
8 सितंबर को गुनासीलन पीड़िता को कार से कांचीपुरम में एक फार्म हाउस में ले गया। रास्ते में पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो उसने अपने चार दोस्तों को बुला लिया और कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया। होश में आने पर पीड़िता ने भागने की कोशिश की और अपने पैरों से कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश की। जिसके के बाद लोगों की नजर पड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में बदमाशों ने पीड़िता को हाईवे पर फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता को कांचीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
