चंडीगढ़, 17 अक्तूबर। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज एक बैठक हुई जिसमें कई कठोर निर्णय लिए गए। बता दें बैठक में लिए गए फैसले से हड़ताली कर्मचारियों के साथ-साथ कई अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। वहीँ बैठक में पलवल के महाप्रबंधक तथा बहादुरगढ़ के वर्कस मैनेजर को निलम्बित करने का भी फैसला लिया गया।
प्रोबेशन पर चल रहे जिन चालकों व परिचालकों ने कल व आज की हड़ताल में भाग लिया हैं उनकी सेवाएं बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर आज से ही समाप्त कर दी गई। इतना ही नहीं प्रोबेशन पर चल रहे जिन जिन नव नियुक्त लिपिकों ने रोडवेड की हड़ताल में भाग लिया उन्हें भी निलम्बित नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आऊटर्सोसिंग पोलिसी-॥ के तहत ठेके पर लगे 252 चालकों को भी निलम्बित किया।
बात इस बैठक में मुख्यमंत्री ने 930 परिचालकों व 500 नए चालकों के पद भरने के लिए आऊटर्सोसिंग पोलिसी-॥ के तहत विज्ञापन जारी किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
