Tuesday , 27 October 2026

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कुछ ऐसा

बॉलीवुड डेस्क- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है।  उन्होंने मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरुणा भाटिया पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। इस खबर से अक्षय कुमार बुरी तरह टूट गए हैं। मां के निधन पर दुखी अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसे पढ़कर आपका दिल भी रो उठेगा। अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर ये रुला देने वाली पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने लिखा ”वह मेरी सब कुछ थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं जिसे बता नहीं सकता। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वो दूसरी दुनिया में मेरे पिताजी से मिलेंगी। मैं और मेरा परिवार इस समय बहुत दुख की घड़ी से गुजर रहा है। मैं आप सभी के प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति!”

मां के काफी करीब थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और अभिनेता का हौसला बंधाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रटीज ने भी इस पर दुख जताया है। अक्षय कुमार अपनी मां के काफी करीब थे। कई बार उन्हें मां के साथ स्पॉट किया जाता था। मां का उनकी जिन्दगी में कितना अहम स्थान था, इसका अंदाजा उनकी पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। अक्षय कुमार की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।

Read More stories:


जिसके बाद उन्हें  हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मंगलवार से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गए हुए थे, लेकिन मां की तबियत की खबर सुनकर फौरन मुंबई लौट आए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *