हरियाणा डेस्क: हरियाणा की मनोहर सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों की खुराक राशि बढ़ाने का फैसला किया है। अब हरियाणा के खिलाड़ियों को रोजाना 250 की जगह 400 रुपये मिलेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, पिछले दिनों सरकार ने 3 फीसदी खेल कोटा फिर से बहाल कर खिलाड़ियों को राहत प्रदान की थी। दरअसल, खिलाड़ियों के तीन प्रतिशत कोटे को बहाल करने को लेकर ही बैठक आयोजित की गई थी। खास बात यह है कि खिलाड़ियों का तीन प्रतिशत कोटा आउटस्टैंडिग स्पोर्टस पालिसी के तहत बहाल रहेगा, साथ ही पदक लाओ और पद पाओ का कोटा भी बहाल रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
