नेशनल डेस्क- असम में गुवाहाटी के मोरीगाँव जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक 50 वर्षीय शख्स के पैर में उस समय गोली मार दी गई, जब वह पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था। गोली आरोपित के घुटने में लगी है, जिसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें, उसे तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
4 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने की बात कबूली
जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने चार नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की थी। मोरीगाँव जिले की पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। आरोपी को तीन नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उसने चौथी लड़की के साथ भी रेप करने की बात कबूल की थी। उसने पुलिस को बताया कि, चौथे पीड़िता का अंडरगारमेंट उसके घर में पड़ा हुआ था और पुलिस उसे बरामद करने के लिए आरोपी को उसके घर ले गई। इस दौरान उसने रास्ते में भागने का प्रयास किया, तभी पुलिस ने उसे गोली मार दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
