Friday , 11 September 2026

माँ ही बनी बेटी की हत्यारिन और ली अपनी भी जान

एक माँ का दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है जहां माँ ने ही अपनी एक साल की बेटी का गला घोटकर उसे मौत की नींद सुला दिया और बाद में खुद भी खुदखुशी कर ली। दिल दहला देने वाली ये घटना पंचकूला के बुड्डनपुर इलाके की है जहाँ 22 वर्षीय महिला पूजा ने अपनी एक साल की नन्ही सी बेटी को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसने अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली सोचने वाली बात ये है कि ऐसा क्या हुआ होगा की एक माँ को अपनी बेटी की जान लेनी पड़ी वो भी उसे जिसे उसने खुद जन्म दिया हो सोच कर भी कलेजा मुँह को आ जाता है क्या ऐसा करते हुए उस माँ के हाथ ना कापें होंगे जिसने अपनी ही बेटी की जान ले ली।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है जिसके लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है।  पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद ही कुछ पता चलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *