लुधियाना : लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैस ने अपनी facebook से लाइव होकर अमेरिका में बैठी संगत द्वारा भेजी राहदारी रिस्पॉन्स शिप के चलते दिल्ली में अमेरिकन एंबेसी में हुई सिक्योरिटी चेकिंग को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकन एंबेसी द्वारा गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी की दी हुई बक्शीश को एक अमृत धारी सिख को श्री साहिब बाहर उतारने के लिए कहने पर सिमरजीत सिंह बैस ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कोई हथियार नहीं हैं बल्कि यह सिखों का धार्मिक शस्त्र है। वहीं इस दौरान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पंजाब विधान सभा स्पीकर व विदेश मंत्रालय को मिलने के बाद इस मामले में दखल देने की बात कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
