Monday , 2 November 2026

Black Day: किसान आंदोलन के 6 महीने हुए पूरे, आज मना रहे काला दिवस

हरियाणा डेस्क: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में बीते साल शुरू हुए आंदोलन को आज यानि 26 मई को छह महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर किसान संगठनों ने घोषणा की है कि वे आज ‘काला दिवस’ मनाएंगे। किसान संगठनों ने अपील की है कि कृषि कानूनों के विरोध में लोग आज अपने घरों, वाहनों, दुकानों पर काला झंडा लगाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टोहाना में सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

टोहाना के जाखल व कुला क्षेत्र में किसानों ने बुधवार को ब्लैक डे मनाया। टोहाना व जाखल के गांव रत्ताथे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया इस दौरान टोहाना में किसानों के द्वारा मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई मोटरसाइकिल पर सभी किसानों ने काले झंडे लगाए हुए थे इस मौके पर उन्होंने तीन कृषि का अनुरोध करने की मांग की वहीं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस समेत 14 प्रमुख विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया

किसान मोर्चा की ओर से किए गए इस आह्वान को कांग्रेस समेत 14 प्रमुख विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। लगभग 30 किसानों के संघ, संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन भी करने का फैसला किया है।  हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि विरोध या रैली के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और प्रदर्शनकारियों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *