हरियाणा डेस्क: आज 23 जनवरी 2022 को अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बहुत ही धूम धाम से मनाई गई। प्रत्येक वार्ड में विधिवध रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज हिन्द फ़ौज के गाने साथ ही साथ राष्ट्रीय गीत गा कर नेता जी सुभाष चंदर बोस को और भारत के वीर शहीदो को नमन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल ने बताया कि, शुभाष चन्दर बोस का जन्म 23 जनवरी 1897, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही
उन्होने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। उनकी आजाद हिंद फौज ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने बताया कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में पूरा देश उन्हें याद कर उनकी वीरता के किस्से अपने आने वाली पीढ़ी को बता रही है। भारत सरकार द्वारा आज 23 जनवरी 2022 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
