नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के कल्याण में एक मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, एक शिक्षक डेढ़ महीने से 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक का नाम मुदर तालवाला है। वह बच्चों को घर पर ट्यूशन देता है। बच्ची की मां अपने माइके गई थी। इसके बाद से वह बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
15 साल की बच्ची के साथ 29 लोगों ने किया रेप
इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दरिंदगी का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि इस साल जनवरी से सितंबर महीने के बीच दो नाबालिगों सहित 29 लोगों ने एक पंद्रह साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया।
Read More Stories
- बीते 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 31,382 नए मामले, 318 लोगों की मौत
- कैप्टन अमरिंदर का अशोक गहलोत को करारा जवाब, कहा- राजस्थान संभालो, पंजाब की चिंता छोड़ो
पीड़िता ने मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, 2 नाबालिग समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि नाबालिगा के साथ रेप करने वालों में उसके परिचित भी शामिल थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
