फतेहपुर, 20 अक्तूबर(रविंद्र चौधरी): फतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य पूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री हिमचाल प्रदेश किशन कपूर। जहाँ उन्होंने कार्यक्रम मे लोगों को सम्बंधित करते हुए कहा कि गरीबों के लिए सबसे बड़ी योजना यानि की ” उज्जवला योजना ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाए जोकि गरीबी देख चुके हैं। वहीं इस दौरान मंत्री किशन कपूर ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि अपने आप को गरीबों के हितेशी कहने वाली कांग्रेस बताए कि वो गरीबो के लिए ऎसी कौन सी योजना लेकर आई जिस से सीधा ग़रीब को फायदा हुआ हो।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस देश को पहले रिश्वत खोर पि़छडा हुआ देश कहा जाता था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवाई में वही भारत के आगे सिर झुकाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की गिनती विश्व के प्रमुख देशों में की जाती है। मंत्री किशन कपूर ने इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यों को जहाँ जनता के सामने रखा वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन पर राजनीतिक हमला भी किया।
बता दें कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने प्रधानमंत्री का गुणगान करते हुए कहा कि आज चाय बेचने वाले व गरीब परिवार से सम्बंध रखने वाले प्रधानमंत्री ने देश के विकास में कोई कमी नही छोडी है। जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाए हैं वो कार्य दादी ,पापा,व मम्मी वाली पार्टी ने क्यू नही कर के दिखाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
