Saturday , 25 July 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

हरियाणा में BJP सरकार के सात साल पूरे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगाई आरोपों की झड़ी

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा में मनोहर सरकार के सात साल पूरे हो चुके हैं। तो वहीं बीजेपी और बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के 7 साल पूरे होने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार को हरियाणा के इतिहास की सबसे नाकाम सरकार करार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हुड्डा ने सरकार पर लगाए ये आरोप..

बीजेपी सरकार के सात साल पूरे होने के मौके पर हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। हुड्डा ने इस दौरान कहा कि, ये हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट, निकम्मी और नाकाम सरकार है। हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी दोनों ही दलों ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। हुड्डा का कहना है कि बीजेपी ने बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे में राज्य को नंबर वन बनाया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *